रुड़की/हरिद्धार,16 जुलाई। रूड़की में घरवाली और बाहरवाली का हाई वोल्टेज ड्रामा रूड़की में तब देखने को मिला है जब घरवाली ने अपने पति को बाहरवाली महिला के साथ किराए के एक मकान में रहते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया यह हंगामा काफी देर चलता रहा और मामला इतना बढ़ा की घरवाली को पुलिस को बुलाना पड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गंगनहर कोतवाली लेकर आ गई जहां पर काफी समय तक घरवाली और बाहरवाली पुलिस को अपना अपना पक्ष बताती रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल पंजाब के जालंधर निवासी स्वाति नाम की एक महिला की शादी दस साल पहले जालंधर निवासी नीरज के साथ हुई थी दोनों को एक तीन साल की बेटी भी है स्वाति का पति नीरज करीब एक साल से घर नहीं जा रहा था जिस कारण स्वाति और उसकी मासूम बच्ची बहुत परेशान थी स्वाति की नीरज से फोन पर बात होती रहती थी नीरज की बेटी भी अपने पापा को जल्दी घर आने को कहती थी लेकिन नीरज ना तो घर जाता था और ना ही यह बताता था की वो कहाँ रह रहा है अपनी बेटी के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी इसीलिए वो काफी समय से अपने पति का पता ढूंढ रही थी उसको कहीं से जानकारी मिली की उसका पति रूड़की निवासी एक महिला के साथ किराये के मकान में रह रहा है यह महिला भी पहले से शादीशुदा है और रामनगर निवासी अपने पति को छोड़कर नीरज के साथ पनियाला रोड स्थित किराए के मकान में रह रही थी इस महिला को अपने पति से दो बेटियां है जिनको यह अपने साथ ही रखती है महिला के बारे में जानकारी मिली है की यह एक स्कूल में प्रिसिपल है।
स्वाति को जब नीरज के रूड़की में रहने की जानकारी मिली तो स्वाति अपनी बेटी के भविष्य के लिए उसके पिता को ढूंढते हुए अपने भाई के साथ रूड़की पहुँच गई और आज सुबह उसके घर पर पहुँचकर काफी हंगामा किया कुछ देर बहस के बाद घर के बाहर ही घरवाली और बाहरवाली दोनों आपस में भिड़ गई इतने में नीरज ने अपनी घरवाली स्वाति पर हाथ उठा जिसके बाद स्वाति के भाई ने नीरज को पकड़ लिया यह सभी ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा इतने ड्रामे के बाद भी जब नीरज ने अपनी गलती नहीं मानी तो स्वाति ने पुलिस को फोन किया पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली गंगनहर लेकर आ गई जहां दोनों पक्ष अपनी बाते रखते रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
