Thursday , 10 September 2026

गैराज में खड़ी गाड़ी से इस हालत में मिले 2 मासूमों के शव, मची सनसनी

नेशनल डेस्क: धर्मनगरी हरिद्वार से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। दरअसल, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद गांव देर रात सलेमपुर महदूद गांव में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। मासूम बच्चों के शव घर के पास ही एक गोदाम में खड़ी कार से बरामद हुए हैं। ये बच्चे दो दिन पहले घर से लापता हो गए थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

7 से 8 साल की उम्र के थे बच्चे
वहीं, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव अफाक अली का कहना है कि, दोनों मृतक बच्चे 7 से 8 साल की उम्र के थे। दोनों दो दिन से लापता थे. इनके घर के पास एक गैराज में खड़ी गाड़ी में दोनों के शव बरामद हुए हैं। दोनों के शव को देखकर लगता है इनका मर्डर किया गया है क्योंकि बच्चों के चोटों के निशान भी हैं. पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *