Saturday , 31 October 2026

गेहूं की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने किया रोड जाम

रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने को लेकर नाराज किसानों का गुस्सा आखिकार आज फुट पड़ा और गुस्साए किसानों ने रेवाड़ी-बावल मार्ग पर लोहे का पाईप डालकर रोड जाम कर दिया। इतना ही नहीं किसानों ने मंडी के गेट पर भी ताला जड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बात की सूचना मिलते ही डीएसपी और हैफेड के डीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन देने की कोशिश की लेकिन गुस्से में आए किसानों ने उनका भी घेराव कर दिया और एक ही मांग पर अड़ गए कि जब तक खरीद शुरू नहीं हो जाती, वे जाम नहीं खोलेंगे।

गुस्साए किसानों का कहना है कि वे अपनी खून-पसीने की कमाई बेचने के लिए किराए पर ट्रैक्टर लेकर लगातार मंडी के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें टोकन दे दिए गए हैं, लेकिन कमरा बंद है और कुर्सियों से कर्मचारी नदारद हैं तथा 3 दिन बीतने के बावजूद खरीद नहीं की जा रही है। जबकि कई गांवों का दो से 3 बार नंबर आ चुका है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि वे 2 मई तक दिए टोकन के मुताबिक खरीद के लिए तैयार हैं, लेकिन किसान आज ही खरीद करने पर अड़े हैं। जहां तक रोस्टर का सवाल है तो वह मार्कीट कमेटी बनाती है, इसमें उनका कोई रोल नहीं है।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि सरकार जहां किसानों का एक-एक दाना खरीदने का दम भर रही है, वहीं खरीद न होने के चलते किसान सडक़ों पर क्यों है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस खरीद को सुचारू करा पाएगी या फिर किसानों को इसी तरह आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *