Thursday , 29 October 2026

गुरुग्राम में पोल क्लीनिक की शुरुआत, क्लीनिक पर देखी जा रही सैकड़ों की भीड़ !

हरियाणा डेस्क:-गुरुग्राम में गरीब व आम आदमी को खास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का मिशन लेकर काम कर ही कैनविन फाउंडेशन ने रविवार को अपने चौथे सेवा पॉली क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरुग्राम के सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कैनविन के संस्थापक डा. डीपी गोयल व नवीन गोयल से आग्रह किया कि वे अपने मिशन में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई स्वास्थ्य योजनाओं को भी शामिल करें, ताकि गरीब, जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंच सके गुरुग्राम के सेक्टर-5 क्षेत्र स्थित अशोक फेज-2 में धर्मबीर कटारिया टावर में कैनविन के चौथे सेवा पॉली क्लीनिक का मुख्यअतिथि सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि उप-चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष राठी पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर ने अध्यक्षता की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे शुरू से ही कैनविन सेवा पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ करने में भागीदार रहे हैं। आज चौथे क्लीनिक की शुरुआत हुई है, जल्द ही पांचवें की भी होगी। इसी के साथ उन्होंने डा. डीपी गोयल व नवीन गोयल से कहा कि वे समाज की तरफ से उनसे कुछ मांग कर रहे हैं। पहली तो यह कि जब 8 मई 2023 को कैनविन अस्पताल की शुरुआत हो तो उसी दिन से अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर भी आए। साथ ही शहर में चल रहे आरोगय रथ के माध्यम से 20 रुपये ओपीडी फीस देने वालों से कैनविन अस्पताल में ओपीडी फीस ना ली जाए। जब कैनविन सेल्फ सस्टेन हो जाए तो जहां तक संभव हो ओपीडी फीस कम करने के प्रयास हों।

स्वास्थ्य विभाग को एक शव वाहन कैनविन देकर पुण्य का काम करे। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैनविन के अस्पताल और पॉलीक्लीनिक में फ्री वैक्सीन दी जाएंगी और उन्हें फ्री में लगाने का काम कैनविन करे। आयुष्मान भारत योजना में हरियाणा की ओर से शामिल की गई चिरायु योजना के कार्ड बनाने में और अधिक सहयोग कैनविन करे। निरोगी स्कीम में भी योगदान दें। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव की जनहित में इन मांगों पर गोयल बंधुओं ने मौके पर ही हामी भरते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को कैनविन शत-प्रतिशत लागू करके लोगों को अच्छी सुविधाएं देगा।

कार्यक्रम में अपना वक्तव्य देते हुए शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने कहा कि किसी भी काम को आगे बढ़ाने के लिए खुद पर विश्वास करवाना आसान नहीं होता। उन्हें खुशी है कि दोनों भाइयों ने एक विश्वास पैदा किया है। इनका विजन श्रेष्ठ है। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की तरफ जिस तरह से पीएम, सीएम काम कर रहे हैं, उसी पथ पर चलकर कैनविन फाउंडेशन भी काम कर रहा है। उनकी प्रार्थना है कि वे अपने मिशन में कामयाब हों।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *