Thursday , 20 August 2026
मुख्यमंत्री 21 को गुरुग्राम में जेन-जी एंटरप्रोन्योर्स के साथ करेंगे सीधा संवाद
मुख्यमंत्री 21 को गुरुग्राम में जेन-जी एंटरप्रोन्योर्स के साथ करेंगे सीधा संवाद

गुरुग्राम में 21 अगस्त को युवाओं से सीधा संवाद करेंगे CM नायब सिंह सैनी, स्टार्टअप के लिए मिलेगी खास ट्रेनिंग….

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी युवाओं और युवा उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को बिजनेस शुरू करने, फंडिंग और तकनीकी सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कार्यक्रम में किसी तरह की औपचारिकता नहीं होगी। वह शुरुआत से लेकर अंत तक युवाओं के साथ रहकर उनसे सीधे बातचीत करेंगे।

कार्यक्रम में 6 मास्टर क्लास रूम बनाए जाएंगे, जहां सफल उद्यमी युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने की ट्रेनिंग देंगे। वहीं, एक स्टार्टअप रूम में करीब 60 सफल उद्यमी युवाओं को बिजनेस से जुड़े जरूरी टिप्स देंगे। बैंकों की ओर से लोन और आर्थिक मदद की जानकारी भी दी जाएगी।

दो बसों से शुरू होगी ‘युवा उद्यमी यात्रा’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘युवा उद्यमी यात्रा’ की दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और आईटीआई के युवाओं को स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों के बारे में जानकारी देंगी।

यह यात्रा दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को स्टार्टअप के लिए मिलने वाली सरकारी योजनाओं, लोन और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा सिर्फ नौकरी पाने की नहीं, बल्कि अपना कारोबार शुरू कर दूसरों को रोजगार देने की सोच रखता है। सरकार युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *