चंडीगढ,28सितम्बर। साध्वी बलात्कार मामले में बीस साल की सजा के लिए जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए कंट्रोल रूम चलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रोहताश नामक इस युवक को अदालत में पेश किया। अदालत ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह युवक पूरा कंट्रोल रूम चला रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
