Friday , 11 September 2026

गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल 2 दिनों तक नहीं कोई उम्मीद

चंडीगढ़, 25 मई। बढ़ते पारे के साथ गर्मी शिखर पर हैं। इस तप्ती चिलमिलाती धुप में लोगों का बहार निकना मुश्किल हो गया है। आने वाले 2 दिनों में उत्तरी भारत ऐसे ही  झुलसाती हुई गर्मी से तपता रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मई के अंत तक मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन आने की उम्मीद है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेयजल का सहारा ले रहे हैं ताकि गर्मी से कुछ राहत मिले।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान 45 डिग्री के आस-पास ही रहेगा। 27 मई के बाद थोड़ी सी राहत मिलने की आशा है।
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार आने वाले 2 दिनों में इस गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है और मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नजदीक ही रहेगा। 27 मई के बाद बादल छाने और हल्की बरसात होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
मानसून के बारे में बात करते हुए सुरेंद्र पाल ने कहा कि पूरे देश में मानसून का जो अनुमान लगाया है वह नॉर्मल मानसून का है। अब जून के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत का अनुमान लगाया जाएगा और फिर मानसून की भविष्यवाणी की जाएगी। इस समय तक के अनुमान मानसून समय पर है और नॉर्मल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *