अंबाला,28 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने भाजपा नेताओं द्वारा महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाने को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर विज ने कहा कि खड़गे ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। उन्होंने खड़गे से मांग की कि वे कान पकड़कर हिंदू समाज से माफी मांगें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विज ने कहा, “हमारा समाज हर व्यक्ति को अपने-अपने तरीके से अनुष्ठान करने की स्वतंत्रता देता है। कोई पूर्व की ओर मुंह करके प्रार्थना करता है, तो कोई दक्षिण की ओर। कोई स्थिर होकर ध्यान करता है, तो कोई उठक-बैठक कर। यह हमारी आस्था का हिस्सा है और इसे लेकर किसी को तंज कसने का अधिकार नहीं है।”
मंत्री विज ने खड़गे पर धर्म की समझ न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को धर्म पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, “गंगा में डुबकी लगाना हमारी धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक है। खड़गे का बयान न केवल भाजपा नेताओं का, बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है। उन्हें अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
