हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में हजारों परीक्षा केंद्रों पर बाहरवीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई। क्षेत्र के टोहाना व जाखल ब्लाक में शिक्षा विभाग की ओर से 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए है तथा विभाग के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 300 के लगभग बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। इस बार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के लिए आ रहे बच्चों के आईडी प्रूफ के रूप में रोलनंबर की भी जांच की जा रही है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बलवान गिल ने दमकौरा रोड स्थित राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में पंहुचकर परीक्षा केंद्र की जांच की तथा बच्चों को नकल रहित परीक्षा करने का संदेश दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
