नेशनल डेस्क: गुजरात में भरूच जिले के पटेल वेलफेयर अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अस्पताल में अचानक आग लग गई। भीषण आग लगने से 18 कोरोना मरीजों मौत हो गई। इस अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सूत्रों के अनुसार चार मंजिले अस्पताल में शनिवार तड़के एक बजे आग लगी। उस समय अस्पताल में करीब 50 मरीज थे। दमकम कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई मरीजों को सुरक्षित निकाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
