Monday , 27 July 2026

कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई बुधवार को रोहतक में एक समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए इस गठबंधन को बेमेल बताया। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि इनेलो व बसपा का वोट एक-दूसरे को शिफ्ट होने वाला नहीं है। इनेलो तो हरियाणा से पूरी तरह से साफ हो चुकी है। जो कार्यकर्ता बचे हुए हैं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए यह गठबंधन किया गया है। यह गठबंधन पहले भी कामयाब नहीं हुआ और आगे भी कामयाब नहीं होगा। कुलदीप बिश्नोई ने यह भी कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *