चंडीगढ़,04 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सभी जिलों के SSPs के साथ बैठक कर पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई। पंजाब के DGP गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के बारे में जानकारी दी है। DGP ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने SSPs को अधिक से अधिक क्षेत्रों में जाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं और सभी थानों की चेकिंग करने को कहा है। CM मान ने पुलिस कर्मचारियों को लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश
पंजाब में पुलिस थानों पर हमलों के बारे में पूछे जाने पर DGP ने कहा कि रात के अंधेरे में कुछ करना कायरता वाला काम है, अगर किसी में हिम्मत है तो वह दिन के समय सामने आकर ऐसा करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा।
FIR से पहले करें जांच
DGP ने कहा कि कई स्थानों पर यह भी सामने आया है कि झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के बाद ही मामला दर्ज होना चाहिए और पुलिस को पेशेवर तरीके से काम करना चाहिए। DGP ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। छोटे अपराधों से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है।
पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती
DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस में 10 हजार असामीयों को भरने की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाएगी। भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है। पुलिस बेड़े को 30-35 साल बाद पहली बार अपग्रेड किया गया है। सभी SHO को नई गाड़ियाँ दी गई हैं। दूसरे चरण में फरवरी महीने में 140 SHO को वाहन दिए जाने हैं। इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
704 पॉइंट्स पर लगाए जाएंगे 2300 कैमरे
पंजाब में CCTV कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। 704 पॉइंट्स पर 2300 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। BSNL से फाइबर कनेक्शन लिया जा रहा है। मोहाली में 18 करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाने का काम चल रहा है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी जालंधर, लुधियाना में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 50 करोड़ रुपये से सभी थानों का नवीनीकरण किया जा रहा है। 25 करोड़ रुपये के सेक्शन किए जा चुके हैं, जबकि अगले सत्र में 25 करोड़ रुपये के सेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही 112 हेल्पलाइन नंबर के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
