Sunday , 26 July 2026

‘कलयुगी पिता’ ने अपने 3 मासूम बच्चो को जिंदा ही नहर में फेंक दिया, घरेलू कलह के बाद उठाया खौफनाक कदम

करनाल से कलयुगी बाप का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां  गांव कलवेड़ी में एक कलयुगी बाप ने अपने 3 बच्चों को जीते जी आवर्धन नहर में फेंक दिया। कलयुगी पिता ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बीती रात 10 बजे तीनों बच्चों को आवर्धन नहर में फेंक दिया। मौके पर कुछ चश्मदीद लोगों ने आरोपी पिता को इस घिनौनी करतूत का अंजाम देते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना कुंजपुरा पुलिस थाने को दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ने घरेलू कलह के चलते ऐसा खौफनाक कदम उठाया। फिल्हाल गोताखोरों की टीम तीनों बच्चों को तलाश रही है, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है। गांव नली पार निवासी धर्मबीर की माने तो सुशील नाम के आरोपी के तीने बच्चे थे। एक 8 साल का लड़का, 5 साल की लड़की और 3 साल का लड़का था। अक्सर इसका घर में झगड़ा होता रहता था।

फिल्हाल पुलिस की टीम तीनों बच्चो को तलाश रही है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों के रोने की आवाज भी सुनी थी। लेकिन अंधेरा होने के चलते वे बाइक सवार और बच्चों को नहीं देख पाए। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्हें नहर में कुछ गिरने की आवाज  सुनाई दी और उसके साथ ही बच्चों की आवाज भी बंद हो गई। जिससे उन्होंने अनुमान लगाया कि किसी ने बच्चों को नहर में फेंका है। जबकि आरोपी व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *