Wednesday , 9 September 2026

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर ने निकाला रोष मार्च

ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सर्कल के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालकर जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा,,,,,,,,वहीं इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई गई कि अधीक्षक अभियंता द्वारा जो मुकदमा कर्मचारियों पर दर्ज किया गया है,,,,,,,, उसे रद्द किया जाए,,,,,,वहीं मामले में सर्कल यूनिट प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर अधिकारियों को एजेंड़ा दिया हुआ था,,,,,, कर्मचारियों की मांगों को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी की गई,,,,,,,, और कुछ मांगों पर सहमति भी बनी लेकिन अभीतक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है,,,,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि बिजली विभाग में कार्यरत 31 कर्मचारियों को बगैर नोटिस दिए गए निकाल दिया गया है.,,,,,,, ये सभी कर्मचारी करीब 12 साल से विभाग को अपनी सेवाऐं दे रहे थे,,,,,,,उन्होंने कहा कि बिजली निगम में कार्यरत कर्मचारियों को कुछ वर्षो के बाद में रोल पर कर दिया जाता था,,,,,,,, लेकिन 12 साल तक सेवा देने के बाद भी ऐसे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है,,,,,,,दरअसल बिजली विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि निकाले गए कर्मचारियों के दस्तावेज फर्जी है, तो उन कागजों की जांच की जाए,,,,,,,उन्होंने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों की जब भर्ती की गई उस दौरान एक कमेटी का गठन किया गया था,,,,,,,,कमेटी ने दस्तावेजों की जांच के बाद ही कर्मचारियों को नौकरी पर रखा था,,,,,,,फर्जी दस्तावेजों पर अगर किसी अधिकारी ने कर्मचारी लगाए तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए,,,,,

दरअसल इस पूरे मामले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगो को नहीं माना गया,,,,,,,और जल्द कोई समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर फैसला लेकर बड़े आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी,,,,,,,जिसकी जिम्मेवारी स्वंय विभागीय अधिकारियों की होगी,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *