Thursday , 29 October 2026

ऑटोमोटिव स्पेयर पार्ट की दूकान में लगी भयानक आग की भेट चढ़ा मासूम

करनाल में ऑटोमोटिव स्पेयर पार्ट की दूकान में अचानक भयानक आग लग गई। अचानक लगी इस आग में लाखों का नुकसान तो हुआ ही साथ ही एक मासूम बच्चे की जान भी चली गई। करनाल मीरा घाटी चौंक के पास बुटा सिंह कलोनी में उस समय हडकम्प मच गया जब अचानक बजाज ऑटोमोटिव के डिस्ट्रीब्यूटर स्पेयर पार्ट की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और दूकान में रखा सारा सामान आग की भेट चढ़ गया। दूकान में लगी आग का असर ऊपर बने माकन मालिक के घर तक जा पहुंचा, जिसमें मालिक गौरव गुप्ता के करीब 5- 6 वर्षीय बच्चे की दम घुटने की वजह से मौत हो गई जबकि मालिक और उसकी पत्नी को हस्पताल ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। फिलहाल आग लगने की वजह शाट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात लगी इस आग ने हादसे की चपेट में आये इस परिवार का सब कुछ तहस नहस कर के रख दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *