Tuesday , 27 October 2026

एसबीआई बैंक मैनेजर ने क्यों लगाई तीसरी मंजिल से छलांग: देखे वीडियो

 पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय की तीसरी मंजिल से एक मैनेजर ने छलांग लगा दी। मैनेजर ने छलांग लगाने से पहले बैंक परिसर में काफी तोड़-फोड़ भी की थी। इस वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें बैंक मैनेजर तीसरी मंजिल से छलांग लगाते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है। जैसे ही बैंक मैनेजर ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई तो वो नीचे खड़ी एक कार पर आ गिरा। इस वीडियो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयानक रही होगी कि मैनेजर के गिरते ही नीचे खड़ी गाड़ी के शीशे बुरी तरह से चूर चूर होकर दूर दूर बिखर गए। नीचे खड़े लोगों ने तुरंत ही मैनेजर को गंभीर हालत में पंचकूला सैक्टर- 6  समान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। मैनेजर की टांग और सिर पर गंभीर चोटे आई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
हैरानी की बात तो ये है कि जब मैनेजर ने छलांग लगाई तो नीचे खड़े लोग तमाशा देखते रहे और इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद करने में जुट गए लेकिन किसी ने भी मैनेजर को बचाने या रोकने की जहमत नहीं उठाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *