नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला एक लम्बे समय से मोबाइल टावरों से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन के खिलाफ लोगों में जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहीं हैं। अब उन्होंने भारत में 5 जी मोबाइल टेक्नोलॉजी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जी हां, इसे लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि, 5जी तकनीक लोगों और जानवरों को रेडियो फ्रीक्वेंसी के संपर्क में लाती है जो आज की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक है। न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की खंडपीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई से इनकार करते हुए इसे दिल्ली हाई कोर्ट की दूसरी पीठ को स्थानांतरित कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 2 जून को होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जूही चावला की ओर से दाखिल याचिका में की गई ये मांग
जूही चावला की ओर से दाखिल इस याचिका में मांग की है कि 5G टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले इससे जुड़े तमाम तरह के अध्ययनों पर बारीकी से गौर किया जाए और फिर उसके बाद ही इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने के बारे में विचार किया जाए। जूही चावला ने अपनी इस याचिका में भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय से आम लोगों, तमाम जीव-जंतुओं, वनपसस्तियों और पर्यावरण पर 5G टेक्नोलॉजी के लागू किये जाने से पड़ने वाले असर से जुड़े अध्ययन को बारीकी से कराने और ऐसे रिपोर्ट्स के आधार पर भी इसे भारत में लागू करने और नहीं करने को लेकर कोई फैसला करने की अपील की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
