Thursday , 10 September 2026

इस वजह से दीपिका पादुकोण ने अब तक साइन नहीं की कोई फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ वक्त पहले फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आईं थी। इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कमाई तक कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का कारोबार किया लेकिन ‘पद्मावत’ के सुपरहिट होने के बाद अबतक भी दिपिका ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

दरअसल, मीडिया में कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दीपिका अपने गले और कंधे के दर्द की वजह से कोई फिल्म चाइन नहीं कर रही हैं। वहीं दूसरा यह कि वह रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं और इसलिए अपनी डेट्स फ्री रखना चाहती हैं और कोई फिल्म साइन नहीं करना चाहती लेकिन इन दोनों में से कोई भी बात सही नहीं है और असल में उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट और फीस को देखते हुए अब तक किसी नई फिल्म को साइन नहीं किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *