सोनीपत, 15 जून। सोनीपत में आयोजित जेल भरो आंदोलन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्मचारी से लेकर मजदूर तक सभी भारतीय जनता पार्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। इस मौके पर इनेलो बसपा के हजारो कार्यकर्ताओ ने अपनी गिरफ़्तारी दी। गिरफ़्तारी के तुरन्त बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कर्यकर्ताओं को स्टेज से सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सरकार में न तो इतनी हिम्मत है और ना ही इतनी ताकत है कि आज यंहा आये हुए इनेलो और बसपा के हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके एक दिन के लिए सलाखों के पीछे बंद कर सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालत ऐसे हो चुके है की प्रदेश के किसी भी शहर या गांव में चले जाओ वंही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नजर आएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कम्प्यूटर अध्यापक पिछले लम्बे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरने पर बैठे है। आंगवाड़ी कार्यकर्ता हरियाणा सरकार के मंत्रीओ के निवास स्थान पर अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठकर मंत्रीओ के पुतले फूक रही है। प्रदेश का कर्मचारी चक्का जाम कर रहा है। किसान मंडियों में जाकर मण्डिओ के गेट पर ताला लगा रहे है। आज प्रदेश के कर्मचारी, मजदुर लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज सभी यंहा से कसम लेकर जायेगे कि आने वाला समय इनेलो और बसपा का होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
