Monday , 27 July 2026

आवर्धन नहर में डूबे दो छात्र, पुलिस ने शुरू की तलाश

एक ही नहर में अलग अलग जगह दो छात्रों के डूबने से दो परिवारों में मातम का माहौल है। घटना इंद्री उपमंडल के दो गांवों के दो छात्रों की है जो अचानक आवर्धन नहर में डूब गए हैं। जनकारी के अनुसार डूबने वाले लड़कों में एक 10 साल का लड़का अंकित है और दूसरा 20 साल का अमित है, जोकि बीए का छात्र है अमित के परिजनों ने बताया कि अमित मानसिक रूप से परेशान था। वहीं अंकित नहर के पास कुछ लड़कों के साथ खेल रहा था और अचानक नहर में गिर गया। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच नहर पर तलाशी शुरू कर दी जिसमे स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कर रहें हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच अधिकारी अमरनाथ में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 10 वर्षीय अंकित नहर में डूब गया है। सूचना के बाद पुलिस ने नहर से अंकित की तलाश शुरू कर दी है. अंकित छठी कक्षा में पढ़ रहा था इस घटना की सूचना के बाद अंकित के परिवार में मातम का माहौल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *