अपनी मांगों को लेकर कब से धरने पर बैठे कुरुक्षेत्र के सरकारी आयुर्वेदिक कालेज के भावी डाक्टरों ने आज झाड़ू लगाकर रोष प्रदर्शन किया। आज डॉक्टरों की मांगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलबल सहित धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया। वहीं प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर रजत बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरना प्रदर्शन का सातवां दिन है उन्हें आश्वस्त किया गया था कि 7 दिन के उपरांत उनकी मांगें मान ली जाएंगी लेकिन अब तक सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है और उनकी मांगे जस की तस है उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब लडाई आरपार की होगी। अगर डॉक्टर्स की मांगे पूरी नहीं हुई तो 11 मई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा वहीं डॉ कोमल गोयल ने भी 11 मई से आमरण भूख हड़ताल पर जाने की बात कही और कहा इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
