भुवनेश्वर- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत को उनके मंत्रालय से शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। नटनायक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह किसी भी जाति, पंथ और धर्म के ख्रिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के सख्त खिलाफ हैं। इसीलिए डॉ़ राउत को उनकी टिप्पणी के कारण मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एस सी जमीर को पत्र भेजकर डॉ.राउत की बर्खास्तगी को मंजूर करने की सिफारिश की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
