Friday , 30 October 2026

अनिल विज भतीजा मामले में कांग्रेस 15 मार्च को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव चित्रा सरवारा की अगुवाई में अंबाला में निकालेगी रोष मार्च

अम्बाला छावनी : कांग्रेस पार्टी अम्बाला छावनी की एक बैठक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव व वार्ड 16 की पार्षद चित्रा सरवारा की अगुवाई में हरियाणा के पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह जी के निवास पर सम्पन हुई जिसमे अम्बाला छावनी में एक रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया गया ज्ञात रहे कांग्रेस पार्टी ने 8 मार्च को पत्रकारवार्ता ओंकार नाथी पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी व ब्रह्मपाल राणा पूर्व चेयरमैन जिला परिषद् की अध्यक्षता में एक गंभीर मुदा उठाया था I जिसमे हरियाणा के स्वास्थय व खेल मंत्री अनिल विज के भतीजे गौरव विज के खिलाफ 420 .465 .467 .468 .120 -B जालसाजी व धोखाधड़ी की साजिश रचने का आपराधिक मामला जो की पटियाला में दर्ज किया गया है I

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

शिकायतकर्ता ने बहुत प्रयास किया और इसकी एक शिकयत पटियाला पुलिस के माध्यम से अम्बाला पुलिस को भी बलदेव नगर में दी गयी जिसपर बलदेव नगर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया परन्तु मामला हाई प्रोफाइल होने, हरियाणा में भाजपा सरकार होने के कारण व एक ही छत के निचे रहने वाले सगेताऊ हरियाणा के स्वास्थ्यए मंत्री अनिल विज के दबाव में पुलिस प्रशासन ने गौरव विज पर कारवाही नहीं की जिसको लेकर एक रोष मार्च हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह जी की अगुवाई में धोखाधड़ी व जालसाजी करने करने वाले को संरक्षण देने वाले हरियाणा के स्वास्थ्यए मंत्री अनिल विज के खिलाफ 15 मार्च 2018 को विशाल रोष मार्च अम्बाला छावनी के कांग्रेस भवन से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होता हुआ एस.डी.एम कार्यालय अम्बाला छावनी में सम्पन होगा जिसमे एक ज्ञापन एस.डी.एम अम्बाला के माध्यम से महामहिम राजयपाल हरियाणा के नाम सौंपा जायेगा की स्वास्थ्यए  मंत्री अनिल विज को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाये ताकि गौरव विज के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में निष्पक्ष कार्यवाही हो सके

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *