अंबाला सेंट्रल जेल से एक बार फिर मोबाइल और बैटरी मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने थाना बलदेव नगर में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है और जांच के लिए कहा गया है। थाना बलदेव नगर प्रभारी रजनीश यादव का कहना है कि जिस जगह से सेंट्रल जेल के अंदर मोबाइल फेंके जाते हैं उस जगह के बाहर सेक्टर-1 में पुलिस नाका लगा दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दे , इससे पूर्व अप्रैल माह में जेल के अंदर मोबाइल मिलने की 8 घटनाएं हो चुकी है और इस में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
