Friday , 11 September 2026

सोहना जिम में दर्जनभर युवकों ने बोला धावा

सोहना ,19 अक्टूबर(सतीश कुमार राघव): पलवल मार्ग पर बने एपीजे कॉलेज के सामने बनी जिम पर उस समय हड़कंप मच गया जब दर्जन पर युवकों ने लाठी डंडों से लैस होकर जिम में घुस कर जिम के संचालक और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया ।युवकों ने जिम के अंदर तोड़ फोड़ करते हुए अपना रुतबा दिखाया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं जिम के संचालक ने बताया कि उसने आरोपियों से किराए के लिए कहा था जिस पर वाद विवाद शुरू हो गया और उन्होंने जिम में काफी नुकसान किया और साथ ही जिम संचालक और उसके भाई को बुरी तरह पीटा।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा की मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *