Saturday , 12 September 2026

अंबाला में शुरू हुआ वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, जनता में दिखा काफी उत्साह

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में भी वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तो वहीं वैक्सीनेशन की ये तस्वीरें बताती हैं कि लोगों में भारतीय वैक्सीन को लेकर कितना ज्यादा भरोसा है और वे वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि ये तस्वीर अंबाला से सामने आई है। जहां पर वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरूआत हुई। इस दौरान 18 से 44 उम्र तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

अंबाला में आज से वैक्सीन लगाने का काम प्रशासन के द्वारा शुरू कर दिया गया है। तो वहीं युवाओं से लेकर, महिला व पुरूष वर्ग हर कोई पूरी तैयारी के साथ आया था और शांतिपूर्वक लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *