Saturday , 25 July 2026

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगाया गया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, बनाया एक नया रिकॉर्ड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क: अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया। जिसमे एक दिन में 709 रेलवे विभाग के कर्मियों को कोरोना इंजेक्शन लगाया गया। ऐसा करके नॉर्थरन रेलवे मंडल भारतीय रेलवे में  कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक बीएस गिल ने दी ये जानकारी

जानकारी देते हुए अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक बी एस गिल ने बताया कि, बीती 26 मई को अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अम्बाला स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प लगाया।

एक दिन में 709 कोरोना वैक्सीन लगवाई गई

इस दौरान हमने एक दिन में 709 कोरोना वैक्सीन लगवाई। यह अपने आप मे भारतीय रेलवे के अंदर एक विशाल रिकॉर्ड है। अभी तक किसी भी रेल मंडल द्वारा एक दिन में इतने कोरोना इंजेक्शन नही लगवाए गए है। वही उन्होंने साफ किया कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए भी अम्बाला स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करके कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प लगाया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *