हरियाणा डेस्क: अंबाला नगर परिषद ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 एकड़ जमीन पर बनाई गई चारदीवारी को गिरा दिया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी पुलिस सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी की मदद से वहां चल रहे निर्माण और चारदीवारी को तोड़ा। पुलिस बल ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले कब्जाधारी परिवार के लोगों को हिरासत में लिया और फिर कार्रवाई शुरू की। वहीं लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद डीएसपी रामकुमार ने तुरंत सभी शरारती तत्वों को हिरासत में ले लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगर परिषद द्वारा अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है
अंबाला कैंट नगर परिषद द्वारा अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद ड्यूटी मजिस्टेÑट की मौजूदगी में पुलिस तैनात है, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। जो भी कानून तोड़ने की कौशिश करेगा उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक मामला दर्ज है और उसपर कार्रवाई की जा रही है।

मामले में कोर्ट में कार्रवाई चल रही है
नगर परिषद की मंजूरी के बिना अवैध निर्माण किया जा रहा है। नगर परिषद की तरफ से पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन उनका कोई रिप्लाई नही आया। जिसके बाद नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई की है। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया था, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने सभी को हिरासत में ले लिया था। यह करीब 5 एकड़ जमीन का मामला है और वहीं इस मामले में कोर्ट में कार्रवाई चल रही है, लेकिन कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
