नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से सुझाव मांगा और कहा कि लोग जिसे चाहेंगे, वही पंजाब में आप का सीएम उम्मीदवार होगा। केजरीवाल ने गुरुवार को मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा ऐलान किया और जनता का सुझाव मांगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!17 जनवरी तक जनता दे सकती है राय
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम फेस का फैसला जनता करेगी. उन्होंने एक फोन नंबर भी जारी किया, जिस पर लोग 17 जनवरी तक शाम 5 बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए जनता की पसंद महत्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने जारी किया नंबर
केजरीवाल ने कहा, ‘आज हम ये नंबर जारी कर रहे हैं। 70748 70748. आज तक किसी पार्टी ने जनता से नहीं पूछा कि सीएम चेहरा कौन हो? हम आज यही बताना चाहते हैं कि हम ऐसा करने जा रहे हैं। जनता इस नंबर पर अपनी राय दे सकती है। जनता जिसका नाम तय करेगी वही सीएम फेस होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
