फतेहबाद, 25 अक्तूबर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के भूना इलाके में जमीन का इंतकाल रिकॉर्ड सही दर्ज करने के बहाने धोखे से महिला को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने दो पटवारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले दी लेकिन जांच के नाम पर महिला की शिकायत को निरस्त कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की और अब महिला आयोग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। महिला थाना एसएचओ ने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर पीड़ित महिला की शिकायत पर भूना क्षेत्र के 2 पटवारी शीशपाल और जगदीश के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर दोनों आरोपी पटवारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
