Sunday , 26 July 2026

दिल्ली में फिर घिनौनी घटना: महिला से दुष्कर्म, बाल काटे और मुंह पर कालिख पोत गलियों में घुमाया

नेशनल डेस्क: दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना सामने आई जिसे जानकर हरकिसी का खून खौल उठेगा। पुलिस के मुताबिक शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जूतों की माला पहनाकर महिला को सड़कों पर घुमाया

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।



दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति ने ट्वीट किया, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *