हरियाणा डेस्क: हरियाणा में ठंड जमकर अपने तेवर दिखा रही है। सर्द मौसम के चलते ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ गई है। रात ही नहीं, अब दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह धुंध की चादर छा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में कंपकंपाने वाली सर्दी पहाड़ों में बर्फबारी के कारण हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में रात के साथ दिन के तापमान में कमी देखने को मिल रही है। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और खासकर यमुना नदी से सटे इलाकों में सुबह व शाम के समय घना कोहरा देखने को मिला। वहीं, दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में खेतों में पाला जमने लगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शीतलहर की हुई शुरूआत
शीतलहर की शुरूआत हो गई है। विशेषज्ञों की मानें तो यह अगले कुछ दिन में अपने असली रंग में सक्रिय होने वाली है। केंद्रीय मृदा एवं लवण अनुसंधान संस्थान के अनुसार जिस प्रकार ठंड बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर भी लगातार जारी रहेगा।

वहीं, धुंध की स्थिति भी इसी प्रकार बनी रहने के पुख्ता आसार हैं। जबकि दक्षिण हरियाणा से लेकर राजस्थान तक कई क्षेत्रों में खेतों में पाला जमने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच करनाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, आद्रता 75 फीसदी रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
