Monday , 27 July 2026

गृह मंत्री अनिल विज ने CM केजरीवाल को क्यों दी स्वभाव बदलने की नसीहत ?

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर दिल्ली सरकार को करारा जवाब दिया है। विज का बयान दिल्ली की मंत्री आतिशी के हमलों के जवाब में आया है, जिन्होंने हरियाणा सरकार से सवाल किया था कि हथिनीकुंड बैराज से सारा पानी केवल राजधानी के लिए ही क्यों छोड़ा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निल विज ने भी आम आदमी पार्टी पर किया पलटवार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। अनिल विज ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि वह बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे?

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *