हरियाणा डेस्क- हरियाणा के हिसार से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक शादी समारोह में परिजनों के साथ गई साढ़े 7 साल की बच्ची से एक वेटर के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें, हिसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि 23 जनवरी को वह परिवार को साथ एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में गए थे। अचानक बच्ची लापता हो गई। बच्ची की मां ने बताया कि, रात करीब 12 बजे तक हमने बच्ची को ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
सुनसान जगह पर लेजाकर किया गलत काम
इसके बाद अनाउंसमेंट करवाई गई। इसके बाद बच्ची रोती हुई गैलरी आई। उसकी दौरान एक वेटर पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। रिश्तेदार ने उस वेटर को पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची ने बताया कि, उस व्यक्ति ने उसे सुनसान जगह पर लेजाकर गलत काम किया। बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
