हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार द्वारा 134ए के तहत निजी स्कूलो में गरीब बच्चों को दस प्रतिशत सीटो को समाप्त करने के विरोध में आज युवा कांग्रेस कार्याकर्ताओ और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की हुई जिसके चलते पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्विराजा सहित दर्जनों कार्याकताओ को हिरास्त में ले लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिक्षा मंत्री का घेराव करने हरियाणा युवा कांग्रेस के सैकडों कार्याकर्ता पहुंचे
यमुनानगर में आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के घर का घेराव करने के लिए हरियाणा युवा कांग्रेस के सैकडों कार्याकर्ता पहुंचे। सरकार द्वारा निजी स्कूलों में दस प्रतिशत गरीब बच्चों की सीटो को समाप्त करने के विरोध में यह लोग शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के घर का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही वेरीकेटस लगाकर रोक दिया।

पुलिस और कार्याकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई
युवा कांग्रेस कार्याकर्ताओं को रोकने को लेकर पुलिस और कार्याकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने इन लोगो को आगे नहीं जाने दिया, जबकि युवा कांग्रेस कार्याकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वेरीकेटस को आगे लाघने की कोशिश करते रहे। लेकिन पुलिस ने इन्हें शिक्षा मंत्री के निवास स्थान की ओर नही जाने दिया लिहाजा पुलिस और कार्याकर्ताओ के बीच बढती धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने कार्शकर्ताओ को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

सीएम के निवास स्थान का घेराव भी करने की दी चेतावनी
इन युवा कांग्रेस कार्याकर्ताओ को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे और मौके पर ही एसडीएम को भी तैनात किया हुआ था। हालांकि युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, जब तक 134 ए को पुण्य लागू नहीं किया जाता तब तक वह अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे और अब वह सीएम के निवास स्थान का घेराव भी करेंगे। कांग्रेसियों की मानें तो पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की कर उनके एक सौ के करीब साथियों को हिरास्त में लिया है। जबकि दूसारी तरफ जिला प्रशासन के अनुसार युवा प्रदेशाध्यक्ष सहित 36 लोगो को हिरासत में लेने के बाद उन्हें पुलिस लाइन में ले जाया गया है। बता दें, सरकार ने 134 ए का दस प्रतिशत कोटा सामप्त करने के बाद ईडब्ल्युएस का 25 प्रतिशत कोटा बढ़ा दिए है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
