Sunday , 13 September 2026

हरियाणा विद्युत विनियामक पद पर प्रविंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़ 28 नवंबर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रविंद्र सिंह को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार इस पद के लिए अगस्त माह में समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया गया था और इसी के साथ राज्य सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया। जिसमें मुख्य सचिव डीएस ढेसी, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के चेयरमैन प्रकाश एस महासके सदस्य थे।

 

 

बता दें कि इस समिति के चयन के बाद ही प्रविंद्र सिंह हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य के रूप में किये नियुक्त गए है। मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद प्रविंद्र सिंह और उनके परिवार को बधाई दी।इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *