गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को लेकर बड़ी खबर आई है। सोमवार को हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के याचिका दाखिल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हनीप्रीत के होने की आशंकी पर छापेमारी भी की। छानबीन के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहनी औरत के हनीप्रीत होने की आशंका जताई गई। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
बता दें, कि हनीप्रीत अंतिम बार 25 अगस्त को रोहतक में दिखी थी। 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था और उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया था। पंचकूला से हनीप्रीत भी उसके साथ हेलिकॉप्टर में रोहतक गई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
