Tuesday , 27 October 2026

Video : Kiki चैलेंज पूरा करने के लिए चालू प्लेन से उतरकर डांस करने लगीं महिला पायलट

नई दिल्ली : कीकी चैलेंज के रोज नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दुनिया भर के लोग चलती गाड़ी से उतरकर डांस करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन इस बार कीकी चैलेंज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े दिए हैं। इस बार ये चैलेंज किसी आम शख्स ने नहीं बल्कि दो महिला पायलटों ने पूरा किया है वो भी कार में नहीं बल्कि प्लेन में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

https://www.instagram.com/p/BnBbBw0l1p4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

 

 

जी हां कीकी चैलेंज को दो महिला पायलटों ने चलते प्लेन से उतरकर पूरा किया है. महिला पायलटों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक महिला पायलट प्लेन को चालू करती है और फिर जल्दी से नीचे उतर जाती है। प्लेन धीरे से अपनी जगह से खिसक रहा होता है और महिला पायलट अपने साथी के साथ ‘इन माय फीलिंग्स’ गाने पर डांस करने लगती है। खास बात ये है कि दोनों ही पायलट अपनी ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पायलटों ने चलते प्लेन में इस चैलेंज को इसलिए पूरा किया है, क्योंकि वह अपने काम से थोड़ा सा ब्रेक लेना चाह रही थीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *