नेशनल डेस्क: वंदना कटारिया बुधवार को अपने घर हरिद्वार पहुंची। वहां उनका स्वागत धूमधाम के साथ किया गया। वंदना को बधाईयां देने लिए लोगों का तांता लग गया। तो वहीं करीब डेढ़ साल बाद अपने घर वापस लौटी वंदना ने जैसे ही अपनी मां को देखा वो भावुक हो गईं और उनके गले लगकर रोने लगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दो महीने पहले वंदना के पिता का निधन हो गया था।
दरअसल दो महीने पहले वंदना के पिता का निधन हो गया था। लेकिन उस वक्त वो ओलंपिक खेलों की प्रैक्टिस कर रही थीं, जिसके चलते वे घर नहीं आ पाईं। वहीं हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने कहा कि हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए लेकिन हमने देश के लोगों का दिल जीता है। आने वाले समय में भारतीय टीम जरूर गोल्ड जीतेगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
