Saturday , 25 July 2026

मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोगों से की ये खास अपील

मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि पूर्वोत्तर का सांसद होने के नाते वे मणिपुर के दोनों समुदायों से शांति की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच मतभेद नए नहीं हैं, बल्कि सदियों पुराने हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय बल अब संवेदनशील क्षेत्रों में बफर जोन बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोनों समुदाय एक-दूसरे से न टकराएं।

उन्होंने केंद्रीय बलों से मणिपुर राज्य में अभियान चलाते समय सावधान रहने के लिए भी कहा। क्योंकि निर्दोष लोगों की जानें जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में संघर्ष दो समुदायों के बीच है। इसलिए सुरक्षा बल सीधे गोली नहीं चला सकते। क्योंकि, वे आतंकवादी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वे दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। सरकार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन इस दिशा में दोनों समुदायों को भी प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंसक तरीके से किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *