Thursday , 29 October 2026

चाचा ने भतीजे पर हथौड़े से किया जानलेवा वार: वीडियो वायरल

पानीपत : पानीपत में जवैलरी की दुकान पर बैठे पिता पुत्र पर जानलेवा हमला। हमलावर ने हथोड़े से किया वार। हमले की वीडियो हुई वायरल।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें दुकान मालिक पर हुआ यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के चाचा ने किया है। बता दें यह वरदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें उसका चाचा अपने ही भतीजे को जान से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जानकारी के मुताबिक यह हमला दुकान में पाटनर्शिप को लेकर चल रहे आपसी लेन देन को लेकर किया गया।

पीड़ित अमित का कहना है कि उसका चाचा उनसे नाजायज तौर पर सोने की मांग कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकियां भी दे चूका है। और जब पीड़ित दुकान पर अकेला था तो उसके चाचा ने उससे पेटी की चाबी मांगी और चाबी न देने पर भतीजे को तेजाब से फूंकने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर चाचा ने दुकान में आते ही झगड़ा शुरू कर दिया और हथौड़ी से अमित पर लगातार वार किये। हमले में पीड़ित के दो दांत टूट गए हैं और उसका होंठ भी कट गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के सिर पर भी गहरी चोट आई है।

पीड़ित के पिता ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *