हरियाणा डेस्क: हरियाणा के अंबाला जिले में पूरे शानो शौकत के साथ तिरंगा यात्रा को निकाला गया। जिसने भी ये नजारा देखा, वो वाह वाह किए बिने नहीं रह पाया। प्रदेश के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज की अगुवाई में ये तिरंगा यात्रा निकाली गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व सैनिकों की याद में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा
बता दें, देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व सैनिकों की याद में ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वैसे तो पूरे हरियाणा में ही तिरंगा यात्रा बीते कई दिनों से निकाली जा रही है लेकिन अंबाला में जो तिरंगा यात्रा मंत्री अनिल विज की अगुवाई में निकाली गई उसकी तो बात ही कुछ और थी।

डीजे पर बजते देशभक्ति गीत, साथ में फूलों की बरसात, देशभक्ति के गीतों में झूमते लोग, अनिल विज का दमदार जोश भरता भाषण और विशाल तिरंगा लेकर रैली के साथ लोग। ये सब काफी था तस्वीरों को सुंदर से भी सुदंर बनाने के लिए। आइए एक झलक आपको भी दिखातें हैं उस खुबसूरत तिरंगा यात्रा की।
Read more stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
