हरियाणा डेस्क- हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर एक भीषण हादसा घटित हो गया जहां पर सुबह करीब 3 बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में भीषण टक्कर हो गई। बता दें, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
112 की गाड़ी मौके पर पहुंची
बता दें, हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हाईवे पर गश्त कर रही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हालांकि, बसें रेलिंग की तरफ होने के कारण हाईवे का यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
