झारखंड के पलामू में सड़क हादसा हुआ है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में एक कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच चीख पुकार मच गई। इसकी जानकारी जैसे ही उनके गांव पहुंची पूरे इलाके में मातम फैल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ग्रामीण एक साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान डाल्टनगंज गढ़वा रोड पर गढ़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं. वहीं, हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए है. इस घटना में मृतक उदल चौरसिया, रोहित चौरसिया रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं. जबकि मृतक दीनानाथ महतो ऊर्फ मधु मेहता बरांव की रहने वाले हैं।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया है। घटना के बाद विधायक आलोक चौरसिया ने सभी मृतकों को 10-10 लख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
