Tuesday , 3 November 2026

द*र्दनाक हादसा: बारातियों से भरी बस नहर में जा गिरी, 7 लोगों की मौ*त 18 घायल

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारातियों को ले जा रही एक बस के नहर में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक, दारसी के बाहरी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब लगभग 45 बारातियों से भरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस एनएसपी नहर में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 18 घायल हो गए हैं।

ये रही हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस में सवार पांच महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। एपीएसआरटीसी बस का चालक विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकराने से बचने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे एपीएसआरटीसी बस नहर में जा गिरी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *