टोहाना, 21 मई(नवल सिंह): लगभग एक सप्ताह पहले टोहाना के गांव जमालपुर से गुम हुई नाबालिग का पुलिस द्वारा अब तक कोई सुराग न लगा पाने से नराज ग्रामीणों ने टोहाना फ़तेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों की सड़क पर लंबी कतारें लगी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए लोगों का कहना है कि गांव से नाबलिग को गायब हुए लगभग एक हफ्ता हो गया लेकिन अब तक पुलिस लापता लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाकामी का आरोप लगाया। मामले की सुचना मिलते ही डीएसपी उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
