Monday , 27 July 2026

आज नहीं होगी संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग, अब बैठक की ये नई तारीख हुई तय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल डेस्क: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक तय कार्यक्रम के मुताबिक 4 दिसंबर को होगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी) और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए समिति गठित करने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम) से पांच लोगों के नाम मांगे हैं। किसान नेता दर्शनपाल बताया कि किसान संगठन इस मामले में चार दिसंबर को होने वाली बैठक में फैसला लेंगे।

मोर्चा ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह स्पष्ट किया कि लंबित मांगों और किसान आंदोलन के भविष्य के कदमों पर निर्णय लेने के लिए होने वाली बैठक बुधवार के बजाय चार दिसंबर को होगी। सोमवार को पंजाब के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि, संयुक्त किसान मोर्चा ने आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए बुधवार को आपात बैठक बुलायी है। हालांकि, मोर्चा ने कहा, ” एसकेएम में शामिल सभी संगठन हालात का जायजा लेंगे और आंदोलन संबंधी आगामी कदमों के बारे में चार दिसंबर की बैठक में फैसला लेंगे, जैसा कि पहले उसने घोषणा की थी। एसकेएम इस बैठक की तारीख में अब कोई बदलाव नहीं होगा।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *