फाजिल्का, 23 अक्तूबर(इन्द्रजीत सिंह): फाजिल्का में पुलिस ने एक लूट पाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लूट पाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने लाखों की नगदी, सोने – चाँदी के गहने, मोबाईल फोन और मोटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पुलिस ने बताया कि रिपोर्टों के आधार पर इन तीनों को गिरफ़्तार करके उनसे नकदी और ज़ेवरात और साथ ही 2 मोटरसाईकल जो वारदात के समय इस्तेमाल किये जाते थे उसे भी बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि यह गिरोह इलाके में औरतो से मोबाइल, पर्स और सोने के गहने झपट लेते थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी के ख़िलाफ़ पहले भी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो माल इन से बरामद किया है, उस सम्बन्ध में मुकदम दर्ज किया गया था। इसके इलावा और भी मुकदमें पुलिस थाने में दर्ज हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
