Sunday , 26 July 2026

सावधान ! कोविड नियमों का पालन न करने वालों की अब खैर नहीं, हाथों-हाथ थमा दिया जाएगा चालान

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन समेत कोरोना के कुल मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  ऐसे में कोरोना नियमों को लेकर सरकार और पुलिस दोनों सख्त हो गए हैं। गुरुवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसका तत्काल चालान किया जाए, ताकि नियमों का पालन कराया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोविड नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के होंगे चालान

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिए आदेशों में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि. भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस टीमें तैनात की जाए। वहां कोविड नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के चालान किए जाए। संबंध में सभी थानाध्यक्षों को मौखिक निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 19 अप्रैल से 13 नवंबर तक कुल 3,16,753 लोगों के चालान किए गए हैं। इनमें मास्क नहीं लगाने वालों के 2,80,050 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 30,388 चालान शामिल हैं।

सार्वजनिक जगहों पर थूकने वाले 1685 लोगों का कटा चालान

वहीं, एक जगह बड़ी संख्या में एकत्रित होने वाले 1465, सार्वजनिक जगहों पर थूकने वाले 1685 और सार्वजनिक जगहों पर पान-गुटका खाने व शराब पीने वाले 3165 लोगों के चालान किए गए है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *