नेशनल डेस्क: अपनी शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है। लेकिन, गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। बतादें, गुजरात की एक दुल्हन ने अपनी प्राथमिकता को अहमियत दी और शादी के जोड़े में ही अपनी परीक्षा देने पहुंची। गुजरात के राजकोट की शिवांगी बगथारिया परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची। शिवांगी बैचलर ऑफ सोशल वर्क के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अचानकं घोषित हुई परीक्षा की तारीख
शिवांगी का पेपर देते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, हैवी लहंगा और गहने पहने परीक्षा हॉल में पेपर दे रही है। वहीं शिवांगी का कहना था कि, जब उनकी शादी तय हुई थी तो परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई थी लेकिन, अचानक तारीख घोषित हो गई।

Read More Stories:
शिवांगी ने कहा कि शादी वाले दिन ही पेपर की तारीख आई। शिवांगी ने कहा कि, मैंने तय किया कि परीक्षा भी दूंगी और शादी भी करूंगी। शिवांगी के इस फैसले का मायके और ससुराल वालों ने समर्थन किया और परीक्षा देने की इजाजत दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
